भवाली में शौचालय बनाने के लिए जिलाधिकारी को भेजा पत्र

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर के नैनीताल सड़क में शौचालय बनाने के लिए व्यापारियों ने जिलाधिकारी को पत्र भेजा है। उन्होंने पत्र लिख कहा है कि नगर पॉलिका ने 40 वर्ष पहले शौचालय बनाया था। 80 से अधिक दुकानदार और राहगीर यात्री इसका लाभ उठाते थे। कहा कि रोडवेज में पार्किंग बनाने के बाद शौचालय के पास से रोडवेज का गेट बना दिया गया है। जिससे लोगो को परेशानी हो रही है। और नगर में शौचालय नही होने से गंदी फैल रही है। उन्होंने जिलाधिकारी से शौचालय बनाने की मांग की है। इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष दयाल आर्य, बी एस तिलारा, कैलाश भगत, नरेंद्र सिंह रावत, भास्कर साह, राजू साह, सुरेंद्र बोरा, प्रकाश सिंह मेहरा, लक्ष्मी दत्त भट्ट, अभय वर्मा, गौरव दुम्का, रोहित कुमार आदि व्यापारी रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page