विधायक अरविंद पाण्डे ने किए गोल्ज्यू देवता के दर्शन

ख़बर शेयर करें

भवाली। पूर्व कैबिनेट मंत्री और गदरपुर विधायक अरविंद पाण्डे ने नगर के पर्यटक आवास गृह में पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के निर्देशक विश्व के नेता हैं। किसी भी नेता को दायित्व मिलने पर पाँच साल समाज देश के हित में कार्य करना चाहिए। पाँच साल बाद राजनीति की बात करनी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की छवि को विश्व के कोने कोने में पहचाने का काम किया है। हिंदुस्तान की छवि वसुधेव कुटुम्भकम की बनी है। कहा कि गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने इसके लिए न्याय के देवता गोल्ज्यू मन्दिर में पूजा अर्चना की गई। मंत्री सांसद विधायक व सभी ने पाँच साल ईमानदारी से काम किया है। कहा जनता प्रधानमंत्री मोदी के विकास कार्यो से खुश हैं। फिर उन्हें प्रधानमंत्री बनाएंगे। क्षेत्रवाद जातिवाद भाई बन्धु वाद बिरादरी वाद भासा वाद से ऊपर उठकर मोदी को बनाना है। कहा नैनीताल लोकसभा सीट कमल का फूल प्रत्याशी व चिन्ह है। उन्होंने जनता से भारी वोट डालकर जिताने की बात अपील की।
इस दौरान मण्डल अध्यक्ष पंकज अद्वेती, बालम सिंह मेहरा, आशुतोष चन्दोला, धीरज पढालनी, मुकेश गुरुरानी, वैभव आनंद, भुवन उप्रेती, सुनील कुमार, पवन भाकुनी आदि रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page