भवाली। शनिवार को नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य एवं पूर्व विधायक संजीव आर्या ने कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष पीसीसी सचिव सम्मानित स्वर्गीय नंदन सुयाल के आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। परिवार को इस दुख की घड़ी में धीरज रखने को कहा। आर्य ने कहा स्वर्गीय नंदन सुयाल बहुत ही सामाजिक एवं नेक व्यक्ति थे। उन्होंने रलगातार 40 वर्षों तक कांग्रेस पार्टी की सेवा की। वह बहुत ही साइलेंट कार्यकर्ता के रूप में पार्टी को अपनी सेवा देते आए। उनहोने कहा वह भले ही आज इस दुनिया में नहीं रहे, लेकिन हमेशा हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे। इस दौरान पूर्व विधायक संजीव आर्य, ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट, कांग्रेस नेत्री एवं पूर्व दर्जा राज्य मंत्री खष्टी बिष्ट, पूर्व पालिका अध्यक्ष दयाल आर्य, पूर्व नगर अध्यक्ष पंकज आर्या, जिला उपाध्यक्ष सुजान रजवार, नगर अध्यक्ष कंचन सुयाल, जिला अध्यक्ष एससी प्रकोष्ठ हरेंद्र कुमार, विधानसभा उपाध्यक्ष पंकज बिष्ट, महिला कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष शांति तिवारी, मनोज तिवारी, मोहन आजाद आदि रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

