नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य का बड़ा बयान,कानून व्यवस्था तोड़ चुकी है दम

ख़बर शेयर करें

यशपाल आर्य, नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि उत्तराखंड में कानून व्यवस्था पूरी तरह दम तोड़ चुकी है अपराधी पूरी तरह बेखौफ हैं। ऐसा लग रहा है कि उत्तराखण्ड में कानून के राज्य के बजाय अपराधियों का राज्य चल रहा हो। अपराधियों के अंदर से पूरी तरह कानून व्यवस्था का डर खत्म हो गया है। अंकिता भंडारी केस में एक सख्त उदाहरण पेश किया जा सकता था।

श्री आर्य ने कहा कि राज्य, जिसकी पहचान कभी उसकी शांति, संस्कृति और सरल जीवनशैली से होती थी। भाजपा सरकार में शांत पहाड़ों में भी अब बेटियाँ सुरक्षित नहीं हैं, नैनीताल में हुआ वीभत्स कृत्य, अंकिता भण्डारी हत्याकांड, लालकुआं में मासूम बच्ची का बलात्कार, किच्छा में चार साल की नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या, उत्तरकाशी में नाबालिग से सामूहिक बलात्कार, बागेश्वर व थराली में नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, देहरादून स्थित राष्ट्रीय दृष्टि बाधिता संस्थान में छात्राओं से छेड़-छाड़ की घटना, हेमा नेगी, पिंकी हत्याकांड, चम्पावत में नाबालिग से बलात्कार, मंगलौर में सामूहिक दुष्कर्म, श्रीनगर में युवती से बलात्कार का प्रयास, द्वाराहाट में नाबालिग दलित युवती से बलात्कार, देहरादून में महिला को बंधक बनाकर दुष्कर्म, बहादराबाद में 13 साल की मासूम के साथ सामूहिक बलात्कार के उपरान्त हत्या जैसे अनगिनत कृत्य मानवता को शर्मशार करने वाली तथा देवभूमि की अस्मित को कलंकित करने वाली घटनायें हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम मेला ड्यूटी में आए पुलिसकर्मियों पर छेड़छाड़ का आरोप, चौकी घेरी

श्री आर्य ने कहा कि ऐसा लग रहा है की जंगल राज कायम हो गया है और चारों तरफ अराजकता ही अराजकता है, सरकारी का तंत्र पूरी तरह फेल है। राज्य में रोजाना आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। भयमुक्त सरकार के अपने वायदे पर अमल करने में राज्य की भाजपा सरकार पूरी तरह नाकाम रही है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा की राज्य सरकार के 8 वर्ष के कार्यकाल में राज्य में बलात्कार, जघन्य हत्याकांड, लूट-पाट, चोरी, डकैती, चेन स्नैचिंग, टप्पेबाजी जैसे जघन्य अपराध की घटनाओं में भारी वृद्धि हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  बुकिंग वाले श्रद्धालुओं को कैंची धाम तक जाने की मिले अनुमति: अखिलेश सेमवाल

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि राज्य में लगातार घट रही इन घटनाओं से गिरती कानून व्यवस्था उजागर होने के साथ-साथ राज्य की अस्मिता पर भी भारी चोट पहुंची है। राज्य की जनता में भय का वातावरण व्याप्त है तथा आमजन विशेषकर महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि लगातार घट रही जघन्य अपराध की इन घटनाओं से ऐसा प्रतीत होता है कि राज्य में कानून का राज पूरी तरह से समाप्त हो चुका है तथा लचर कानून व्यवस्था के चलते अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है कि एक के बाद एक महिला अपराध की घटनाओं पर रोक लगने की बजाय दिन प्रतिदिन अपराध बढते जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम मेला ड्यूटी में आए पुलिसकर्मियों पर छेड़छाड़ का आरोप, चौकी घेरी

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि ऐसे में अपराधियों का मनोबल लगातार बढता जा रहा है और वे कानून व्यवस्था का खुलेआम मखौल उडा रहे है।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page