भवाली में विधायक सरिता आर्या ने अधिकारियो के साथ बैठक कर दिए निर्देश

ख़बर शेयर करें

भवाली। विधायक सरिता आर्या ने भवाली में विभिन्न विभागो के साथ मंगलवार को भवाली टी आर सी में विभिन्न विभागों की बैठक की। विधायक सरिता आर्या ने पेयजल आपूर्ति तत्काल सुधारने के साथ ही नगरपालिका परिषद को नदी नालो की सफाई के आदेश देते हुए तत्काल व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा की बैठक में जल संस्थान के कार्यो की समीक्षा करते हुए विधायक ने पंपिंग योजना के लिए चार लाख रुपये देने की घोषणा की। कहा कि जल्द पेयजल योजना का पुर्नगठन किया जाएगा वहीं नगरपालिका अधिकारीयो को आदेशित करते हुवे कहा कि वे जल संचय सहित नदी नालो की साफ सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए बैठक में मण्डल अध्यक्ष पंकज अद्वैती ने नगर में हो रही विभिन्न समस्यों की जानकारी विधायक को दी। जिस पर विधायक ने उचित कार्यवाही के निर्देश अधिकारी को दिए। बैठक मे नगरपालिका अधिशासी अधिकारी संजय कुमार, जल संस्थान के सहायक अधियंता रवि डोबाल , सहायक अभियंता जल निगम संजय कुमार, अधिशासी अभियंता अशोक प्रजापाति, मण्डल अध्यक्ष पंकज अद्वैती, प्रकाश आर्य, शिवांशु जोशी, जुगल मठपाल, मुकेश गुर्रानी, अखिलेश सेमवाल अक्की, पवन भाकुनी, विक्रम क्वीरा, पूरन जोशी, तरुण जोशी, अंशुमान दफौटी, संजय जोशी, विक्रम क्वीरा, आशु चंदोला, शैलेष टंडन, नरेश पाण्डे, महेश जोशी आदि रहे।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली की बेटी रूची भट्ट बनीं न्यायाधीश, क्षेत्र में खुशी की लहर

Photo भवाली में विभिन्न विभागो के अधिकारियों की बैठक लेती विधायक सरिता आर्या

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page