भवाली। रामगढ ब्लॉक के तल्ला रामगढ नदी में नैकाना हली, तल्ला रामगढ सहित कई गावों को जोड़ने वाले मार्ग में ग्रामीण पुल बनाने की ग्रामीण लंबे समय से मांग कर रहे थे। पुल नहीं होने से ग्रामीणों क़ो परेशानियो का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों व बच्चो को बारिश में स्कूल आने जाने में ख़तरा बना रहता था। ग्राम सभा तल्ला रामगढ़ व नैकाना के ग्रामीणों ने रामगढ़ नदी में पुल बनाने की मांग विधायक राम सिंह कैडा से की थी। विधायक राम सिंह कैड़ा ने ग्रामीणों व बच्चो की समस्या क़ो देखते हुए रामगढ नदी में पुल के निर्माण के लिए 33 लाख स्वीकृति कर पुल का शिलान्यास कर काम का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि अब जल्द ही पुल का निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद ग्रामीणों को परेशानियो का सामना नहीं करना पड़ेगा। विधायक कैड़ा ने कहा मेरा व मेरी सरकार का प्रयास है ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान कर सके। क्षेत्र में हमारी सरकार लगातार कार्य कर रही है।
इस दौरान मण्डल अध्यक्ष अंकित पांडेय, जिला पंचायत सदस्य कमलेश बिष्ट, देवेंद्र सिंह, मोहन सिंह,गोबिंद रावत, हरीश शर्मा, बाली राम नंदन कोरंगा, कृष्णा नन्द शास्त्री, लोक निर्माण विभाग अधिकारी सहित आदि लोग मौजूद रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

