भवाली में विधायक ने लाभार्थियों को वितरण किया सामान

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर के पर्यटन आवास गृह में कर्मकार कल्याण बोर्ड ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या रही। श्रम परवर्तन अधिकारी पूरन राम शैल व विधायक सरिता आर्या ने मिलकर लाभर्थि श्रमिकों को कंबल छाता वितरण किया। विधायक सरिता आर्या ने अधिकारियों से कहा कि सभी श्रमिकों को समय पर योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। पंजीकृत लाभार्थियों को समय पर योजना का लाभ मिले। जिन श्रमिको का पंजीकरण नही हुआ है उनका पंजीकरण कराया जाए।
इस दौरान पंकज अद्वेती, जुगल मठपाल, प्रकाश आर्य, किशोर चंद्र, राजेंद्र सिंह रावत, मुकेश गुरुरानी, प्रगति जैन, वर्षा, रविंद्र आदि रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page