भवाली। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में शुक्रवार को कनिष्ठ वर्ग की अंतरसदनीय क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रोफेसर बी के सिंह, बिड़ला इंस्टिट्यूट ऑफ अपलाइड साइंस के निदेशक रहे। प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग के सदनों लव, कुश, भरत एवं अभिमन्यु के छात्रों नें प्रतिभाग किया। लिखित परीक्षा 14 दिसंबर को कराई गई थी।जिसके बाद सदनों का चयन किया गया। प्रतियोगिता में इतिहास, विज्ञान, खेल, रक्षा, महान व्यक्तित्व आदि विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे गए। प्रथम स्थान लव सदन के छात्रों कैडेट वेदांश कुशवाह एवं कैडेट कुणाल पुजारी ने प्राप्त किया। मुख्य अतिथि ने विजयी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की, स्कूली शिक्षा को भावी जीवन की नींव बताया।
कार्यक्रम का समापन प्रधानचार्य ग्रुप कैप्टन वी एस डंगवाल प्रिंसिपल ने मुख्य अतिथि को स्कूल स्मृति चिन्ह भेंट कर किया।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

