भवाली सीएचसी में पब्लिक हेल्थ केयर यूनिट का शुभारंभ

ख़बर शेयर करें

भवाली। राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष सुरेश भट्ट ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ केयर यूनिट का फीता काटकर शुभारंभ किया। रविवार को भवाली पहुंचे राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष सुरेश भट्ट ने भवाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के वर्चुअल संबोधन को सुना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 एम्स हॉस्पिटल व 200 से अधिक स्वास्थ्य परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ केयर यूनिट का भी शुभारंभ किया। भट्ट ने फीता काटकर हेल्थ केयर यूनिट का शुभारंभ कर स्थानीय जनता व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं लगातार मजबूत हो रही हैं। आम व्यक्ति को निशुल्क और बेहतर उपचार मिले इसके लिए सरकार दिन रात प्रयासरत है। आयुष्मान भारत जैसी मजबूत योजना को जन स्वास्थ्य के लिए लागू किया गया है। इसके साथ ही अस्पतालों में 140 प्रकारों की जांच भी निशुल्क हो रही है। केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य सरकार लगातार महिला, पुरुष व बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं। बीपीएचयु के शुभारंभ से भवाली व आसपास के ग्रामीण जनता को स्वास्थ्य सेवाओं का और अधिक लाभ मिलेगा। इस दौरान सीएमओ डॉ स्वाति भंडारी, डॉ रमेश कुमार, मंडल अध्यक्ष पंकज अद्वेती , प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा भावना मेहरा, शिवांशु जोशी, प्रगति जैन, प्रकाश आर्य आदि रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page