भवाली रामगढ़ सीएचसी में आयुष्मान भव कार्यक्रम का शुभारंभ

ख़बर शेयर करें

भवाली। रामगढ़ भवाली सीएचसी में आयुष्मान भव कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। वक्ताओं ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य गैर संचालित रोगों ब्लड प्रेशर, कैंसर, टीवी, मातृत्व सुरक्षा, बच्चों की बीमारी, जैसे रोगों की स्क्रीनिंग कर जागरूक करना है। कहा कि 17 सितंबर से स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा लगाया जाएगा। हैल्थ और वेलनेस, सेंटर में लोगो की जांच और लोगो को आभा आईडी आयुष्मान कार्ड बनाने की जानकारी दी जाएगी। इस दौरान पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी रमेश कुमार, डॉ गौरव कांडपाल, ग्राम प्रधान रेखा आर्य, अभय पाण्डे, डॉ चेतन टम्टा, डॉ विमलेश, डॉ रीना, नवाब हुसैन, फार्मासिस्ट के ऐन पंत, सी एम जोशी, डॉ दिनेश चन्दोला, डॉ दर्शना गैडा आदि कर्मी रहे।

यह भी पढ़ें 👉  रामगढ़ में अराजकतत्वों ने पॉइजन डालकर मार डालीं दो हजार मछलियां
Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page