सराहनीय:: भवाली पुलिस कर्मियों की तत्परता से यात्री का लैपटॉप बैग मिला

ख़बर शेयर करें

आज दिनांक 16-04-2023 को कानि0 पुखराज यादव एवं कानि0 नीरज कुमार की भवाली थाना के कैची धाम क्षेत्र के पनिराम ढाबा पर शांति व यातायात डयूटी लगाई गई थी। ड्यूटी के दौरान कैंची धाम चौकी में तैनात हेड कॉन्स्टेबल गंगा प्रसाद द्बारा कार्मिकों को सूचना दी गई कि एक यात्री जिनका नाम सचिन श्रीवास्तव हैं, उनका बेग जिसमे उनका लेनोवो का लैपटॉप ओर जरूरी कागजात हैं, केमू की बस में छूट गया है तथा वह बस कैंची धाम से पनिराम ढाबे की तरफ आ रही है। पुलिस कर्मियों द्वारा सूचना मिलते ही तत्परता दिखाते हुए कुछ समय पश्चात सामने से आती हुई केमू बस को रोक कर उसकी अच्छे से चेकिंग कराई गई। यात्री के लैपटॉप व महत्वपूर्ण दस्तावेजों से भरे उक्त बेग को प्राप्त कर बैग के मालिक सचिन श्रीवास्तव को बुला कर बैग की पहचान करवाकर सुपर्द किया गया। यात्री तथा पर्यटकों समेत स्थानीय लोगों ने नैनीताल पुलिस की तत्परता को सराहा गया।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page