हल्द्वानी में देर रात बिनाहेलमेट के फिर चली गई एक जान, केंटर से जा टकराएं बाइक सवार

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। हल्द्वानी में सड़क हादसे कम होने का नाम नही ले रहे हैं। कई बार दूसरे की तो कई बार खुद की लापरवाही से लोगो को जान गवानी पड़ रही है। मंडी चौकी क्षेत्र में रविवार देर रात बाइक सवार दो युवक सड़क किनारे खड़े कैंटर से टकरा गए। पुलिस ने दोनों घायलों को एसटीएच में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने बाइक चालक को मृत घोषित किया, दूसरे का उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार इंद्रानगर निवासी कफील अहमद 28 पुत्र रईस अहमद अपने दोस्त मो आसिफ 23 पुत्र अख्तर हुसैन रात निवासी इंद्रानगर बरसाती, फायर स्टेशन की ओर से बरेली रोड की ओर आ रहे थे। बाइक संख्या यूके 04 2971 सवार दोस्त अभी कुछ ही दूर पहुंचे थे, कि तभी उनकी बाइक नो एंट्री की वजह से सड़क किनारे खड़े कैंटर संख्या यूके 04 सीबी 9755 से टकरा गया। इस हादसे में कफील की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय भेजा। मृतक के 3 बच्चे हैं और वो कारपेंटर का काम करता है। बाइक सवारों ने हेलमेट नही लगाया था।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page