मेडिकल स्टोर से नशीली दवाइयों का बड़ा जखीरा बरामद — SOTF कुमाऊँ का नशे के कारोबार पर कड़ा प्रहार

ख़बर शेयर करें

मेडिकल स्टोर से नशीली दवाइयों का बड़ा जखीरा बरामद — SOTF कुमाऊँ का नशे के कारोबार पर कड़ा प्रहार

मा० मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” के विज़न को साकार करने की दिशा में आई0जी0 कुमाऊँ श्रीमती रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में कुमायूँ पुलिस द्वारा लगातार नशे के विरुद्ध अभियान संचालित किया जा रहा है। स्पेशल ऑपरेशन टास्क फोर्स, कुमाऊँ परिक्षेत्र द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत दिनांक 25.02.2026 को थाना पुलभट्टा क्षेत्र, जनपद उधम सिंह नगर में बड़ी कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

आईजी कुमाऊँ परिक्षेत्र एवं स्वास्थ्य सचिव उत्तराखण्ड से प्राप्त आदेशों के क्रम में औषधि नियंत्रक विभाग की टीम, SOTF कुमाऊँ परिक्षेत्र, व पुलभट्टा पुलिस की संयुक्त चैकिंग के दौरान टीम—SOTF कुमाऊँ एवं वरिष्ठ औषधि निरीक्षक श्री नीरज कुमार—ने मुखबिर की सूचना पर थाना पुलभट्टा क्षेत्रांतर्गत ए.सके मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर भारी मात्रा में नशीली दवाइयाँ बरामद कीं।

यह भी पढ़ें 👉  देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

कार्रवाई के दौरान मेडिकल स्टोर से निम्नलिखित प्रतिबंधित/नियंत्रित दवाइयाँ बरामद की गईं—

Tramadol के 14,472 कैप्सूल

Alprazolam की 5,670 टैबलेट

Tramadol के 50 इंजेक्शन

उक्त मेडिकल स्टोर शकूर खान पुत्र सब्बीर खान, निवासी शक्तिफार्म रोड, ग्राम सेदोरा, चौकी बरा, थाना पुलभट्टा द्वारा संचालित किया जा रहा था। इस संबंध में थाना पुलभट्टा में NDPS Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस टीम का विवरण :

  1. प्रभारी, स्पेशल ऑपरेशन टास्क फोर्स एवं समस्त टीम, कुमाऊँ परिक्षेत्र
  2. श्री नीरज कुमार, वरिष्ठ औषधि निरीक्षक, रुद्रपुर, उधम सिंह नगर
  3. श्री शुभम कोटनाला, औषधि निरीक्षक, रुद्रपुर, उधम सिंह नगर
  4. श्रीमती निधि शर्मा, औषधि निरीक्षक, रुद्रपुर, उधम सिंह नगर
  5. उ0नि0 दिनेश भट्ट , थाना पुलभट्टा ऊधमसिंहनगर
  6. का0 अनिल , थाना पुलभट्टा, ऊधमसिंहनगर
यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

कुमाऊँ पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी निरंतर एवं सख्ती के साथ जारी रहेगा।

“नशे पर वार — युवाओं का भविष्य सुरक्षित करना हमारा संकल्प।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page