भवाली में सफाई निगरानी समिति के अध्यक्ष बने लक्ष्मी दत्त भट्ट

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर के रानीखेत रोड़ में सफाई अभियान को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। सर्वसम्मति से सफाई निगरानी समिति का गठन किया गया। जिसमे लक्ष्मी दत्त भट्ट को अध्यक्ष, शिव दत्त भट्ट को मंत्री, अशोक भट्ट उपाध्यक्ष, मदन सिंह सम्परिक्षक बनाया गया है।
वक्ताओं ने कहा कि नगर में नालियां साफ होंगी, शौचालयों का निर्माण किया जाएगा। शौचालयों की सफाई के लिए 10 रुपयों व्यापारियों से लिये गए। समिति का मकशद नगरनको साफ करना है। जिससे पर्यटको को अच्छा संदेश ले जा सके। नगर पॉलिका इओ से वार्ता की गई है। नालियों को एक हफ्तेके साफ करने का आग्रह किया गया है। स्ट्रीट लाइटों को जलाने के लिए कहा गया है। इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष दयाल आर्या, डी एस तिलारा, दिनेश भट्ट, दीवान सिंह निगलटिया, उजैर, गौरव पाठक, वीरू, प्रकाश चन्द्र, योगेश वर्मा, नवीन सिंह बिष्ट, रघुवीर सिंह निगलटिया आदि रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page