कुमार विश्वास ने कैंची धाम पहुंचकर किए नीब करौरी बाबा के दर्शन

ख़बर शेयर करें

भवाली। प्रसिद्ध कवि एवं वक्ता कुमार विश्वास ने शनिवार को विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में बाबा का आशीर्वाद लिया। कैंची धाम पहुंचने पर मंदिर प्रबंधक प्रदीप साह ने उनका स्वागत किया और उन्हें मंदिर की व्यवस्थाओं व बाबा नीब करौरी महाराज के जीवन से जुड़ी जानकारी दी। इसके बाद प्रबंधक ने कुमार विश्वास ने बाबा के दर्शन कराए।
कैंची धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच कुमार विश्वास के पहुंचने की सूचना मिलते ही उनके प्रशंसकों में भी उत्साह दिखाई दिया। उन्होंने मंदिर परिसर में कुछ समय बिताया और बाबा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।
कैंची धाम में देश विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। विशेष अवसरों और वीकेंड पर यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। लोगो ने उनके साथ सेल्फी फ़ोटो खिंची। कुमार विश्वास ने कहा कि बाबा के दर्शन कर मन को शान्ति मिली। धाम के बारे में सुना था आज दर्शन भी हो गए।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page