कुमाऊं आयुक्त सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने काशीपुर ओवर ब्रिज को लेकर बैठक की

ख़बर शेयर करें

कुमाऊं आयुक्त, सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने कुछ दिन पूर्व काशीपुर में रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) क्षतिग्रस्त का संज्ञान लेते हुए गुरुवार को नैनीताल मुख्यालय में राष्ट्रीय राजमार्ग और कार्यदाही के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने ब्रिज क्षतिग्रस्त होने की जानकारी और जल्द से जल्द पूरा करने, साथ ही पूरी गुणवत्ता के साथ करने के निर्देश दिए। कहा कि कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही पर सम्बंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाही की जाएगी।बता दें कि ब्रिज का निर्माण परियोजना कंट्रक्शन 2 लेन आरओबी के तहत 56 करोड़ की लागत से किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, दुर्घटना का बना रहता है खतरा

अधिशासी अभियंता एनएच प्रवीण कुमार ने बताया कि परियोजना के समाप्ति के चार साल तक मैंटेनेंस कार्य, कार्य दार्यदाही संस्था, संबंधित ठेकेदार की है। जिसका अनुबंध भी किया गया है। साथ ही ब्रिज को दुरुस्त करने का कार्य शुरू गया है।जबकि अन्य कार्य कार्य विभिन्न चरणों में किया जाएगा।
बताया कि आरओबी क्षतिग्रस्त होने के तुरंत बाद ठेकेदार, प्रोजेक्ट मैनेजर में ब्रिज का मुआयना, उपचार की आदि की गहनता से जांच की। बताया कि आरओबी के बीच वाले गार्डर से एक किनारे तक पूरी चौड़ाई में लोहे का जाल, जिसमें 16 एमएम और 12 एमएम के सरिया लगाएं जाएंगे।साथ ही अत्याधुनिक कैमिकल जो कंक्रीट बाडिंग में प्रभावशाली रहता है। बताया कि वर्तमान में पुल में भारी वाहन प्रतिबंध है।
जिस पर आयुक्त ने कार्य में तेजी और गुणवत्ता के साथ कराने। ब्रिज के आस पास साइन बोर्ड- कितने टन के वाहन आवाजाही आदि के बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। जिससे नियम के तहत वाहनों की आवाजाही और नियम का पालन नहीं वालों के खिलाफ कार्रवाही की जा सके।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम पहुंचे भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा का युवा मोर्चा अध्यक्ष धीरज तिवारी ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर किया भव्य स्वागत
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page