भवाली। श्यामखेत चाय बागान में मंगलवार को चुनाव का पर्व देश का गर्व कार्यक्रम के तहत डेमोक्रेसी कैफे का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत रहे। सर्वप्रथम ग्राफिक एरा की छात्राओं ने स्वागत गीत गाकर अतिथियों का स्वागत किया। आयुक्त ने रिब्बन काटकर कैफे का उद्घाटन किया। साथ ही कैफ़े चाय बागान का निरीक्षण किया। मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पाण्डे ने बागान व कैफे के बारे में जानकारी दी। लखपति दीदियों ने मतदान को लेकर कुमाऊंनी प्रस्तुति दी। भीमताल बिड़ला के छात्रों ने नुक्कड़ नाटक कर सुंदर प्रस्तुति दी। महिला समूहों द्वारा चुनाव की थीम पर लोक गीत कुमाउनी गीत के माध्यम से युवाओं व नए मतदाताओं को जागरूक किया।
आयुक्त दीपक रावत ने कहा कि कैफे का उद्देश्य युवाओं को मतदान से जोड़ना, व मदत्ताओ का करना है, साथ ही कैफ़े से युवाओं व पर्यटकों को चुनाव के लिए जागरूक करने के लिए सफल सिद्ध होगा। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पाण्डे, एपीडी चंद्रा फर्त्याल, स्वीप जिला समन्वयक सुरेश अधिकारी, डॉ प्रदीप उपाध्याय, प्रबंधक नवीन चन्द्र पाण्डे, अधिसाशी अधिकारी संजय कुमार, परियोजना प्रबंधक सुरेश मठपाल आदि रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

