खष्टी बिष्ट को मिला बालिका सशक्तिकरण सम्मान

ख़बर शेयर करें

नगर की खष्टी बिष्ट को बालिका सशक्तीकरण के लिए किए गए अथक प्रयासों के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें मुख्यमंत्री आवास के सेवक सदन सभागार में महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित कार्यक्रम में दिया गया। जिसपर उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार जताया है। इससे पूर्व खष्टी बिष्ट को पत्रकारिता के लिए सरोजिनी नायडू पुरस्कार तथा तृतीय हिमालयी नारी शक्ति सम्मान-2021 भी दिया गया था। खष्टी बिष्ट ने बताया कि महिला सशक्तीकरण व बालिका विकास के क्षेत्र में उन्होंने अतुलनीय सेवाएँ प्रदान की हैं। और कोरोना काल में सामाजिक सेवा के लिए उन्हें कई मंचों पर उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। खष्टी बिष्ट को प्राप्त प्रदेश स्तरीय सम्मान पर नगरवासियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी है

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page