क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रत्याशी खुदकुशी करने 40 फिट ऊपर टैंकी पर चढ़ा

ख़बर शेयर करें

शोले फिल्म में टंकी पर चढ़कर कूदने वाले सीन को कौन भूल सकता है। ऐसा ही एक नजारा शनिवार को रामनगर में देखने को मिला। जब एक बीडीसी प्रत्याशी ने परिवार के कुछ लोगों पर भूमि का सही बंटवारा न करने का आरोप लगाते हुए खुदकुशी करने को 40 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गया। करीब दो घंटे चले हाईबोल्टेज ड्रामे से परिजनों और पुलिस के हाथ पांव फूल गए। इसके बाद काफी समझाने के बाद भाई ने उसे सकुशल नीचे उतारा।

यह भी पढ़ें 👉  आरोही में श्री हरिकृष्ण त्रिवेदी मेमोरियल परियोजना का पांचवां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया

ग्राम नंदपुर निवासी भारत सैनी पुत्र केवल सैनी पंचायत चुनाव में बीड़ीसी का चुनाव लड़ रहे हैं। शनिवार को उन्होंने परिवार के कुछ लोगों पर पैत्रिक भूमि का सही बंटवारा न करने का आरोप लगाते हुए खुदकुशी करने को पानी की 40 फिट ऊंची टंकी पर चढ़ गए। इससे परिवार व गांव के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे समझाने का प्रयास किया, पर वह नहीं माना। बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों में रायशुमारी कराई। कोतवाल अरुण सैनी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच राजीनामा हो गया है। फिलहाल भूमि विवाद का मामला कोर्ट में चल रहा है। इसके बाद भाई पवन सैनी ने उसे नीचे उतारा।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page