भागवत कथा के चतुर्थ दिवस में कृष्ण जन्म उत्सव मनाया

ख़बर शेयर करें

भवाली। भीमताल रोड़ स्थित आदि शक्ति नव दुर्गा मंदिर गुरु मोक्ष धाम श्री 108 ब्रह्मलीन स्वामी ब्रम्हानंद सरस्वती आश्रम मेहरागांव में चल रही श्रीमद भागवत कथा के चतुर्थ दिवस में बालव्यास कपिल महाराज ने परीक्षित को सुखदेव महाराज ने गंगा के तट पर हरिद्वार में भगवान के परम भक्त ध्रुव महाराज का चरित्र, अजामिल उपाख्यान, प्रह्लाद चरित्र, राम कथा सुनाई। वहींकृष्ण जन्म का दिव्य उत्सव मनाया। नंद के आनंद भयो भजन गाकर भक्त झूम उठे।
पूज्य महंत दयानंद सरस्वती दयालु महाराज, अटल महाराज ने बताया कि कलयुग में भगवान के नामो का स्मरण करके ही भव पार किया जा सकता है। उन्होंने भक्तों से श्रीमद भागवत कथा में अधिक संख्या में आकर भगवान के नामो का स्मरण करने की अपील की है। बताया कि 22 को 108 ब्रह्मलीन स्वामी ब्रम्हानंद सरस्वती महाराज की 31 वी पुण्यतिथि पर कन्या पूजन के बाद भव्य भंडारे में प्रसाद वितरण होगा।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page