कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा की पहल की हो रही सराहना, सड़क पर उतरकर दिया सेवा का संदेश

ख़बर शेयर करें

भवाली। कैंची धाम क्षेत्र में बढ़ती श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। रविवार को कैंची धाम के समीप एक शटल वाहन खराब होने से सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही भवाली कोतवाली प्रभारी प्रकाश सिंह मेहरा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। हालात को देखते हुए उन्होंने इंतजार करने के बजाय खुद मोर्चा संभाला और पुलिसकर्मियों व स्थानीय लोगों के साथ मिलकर खराब वाहन को सड़क किनारे करवाया। इसके बाद यातायात व्यवस्था दोबारा सुचारू हो सकी। कैंची धाम में इन दिनों रोजाना हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। रविवार को भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आवाजाही रही, जिसके चलते क्षेत्र में वाहनों का दबाव बढ़ गया था। सेनेटोरियम से शटल सेवा के माध्यम से श्रद्धालुओं को कैंची धाम तक पहुंचाया जा रहा है।
कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा के इस कार्य की स्थानीय लोगों और यात्रियों ने जमकर सराहना की। लोगों का कहना है कि अधिकारी चाहें तो वाहन में बैठकर भी निर्देश दे सकते थे, लेकिन कोतवाल ने खुद सड़क पर उतरकर समस्या का समाधान किया और पुलिस की जिम्मेदारी व सेवा भावना का उदाहरण पेश किया, लोगों ने कहा कि पुलिस अधिकारी का यह व्यवहार आम जनता के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी को दर्शाता है। उनके इस प्रयास की पूरे क्षेत्र में प्रशंसा हो रही है।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page