युवक पर चाकू से हमला

ख़बर शेयर करें

मंगलपड़ाव पुलिस चौकी के ठीक पीछे मामूली बात पर हुए विवाद में एक युवक ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर हमलाकर को हिरासत में ले लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

घासमंडी मंगलपड़ाव निवासी 21 वर्षीय विनय राजपूत मंगलपड़ाव स्थित एक क्रॉकरी की दुकान में काम करता है। विनय के बड़े भाई विशाल ने बताया कि शुक्रवार को विनय काम पर गया था। दुकान के पास स्कूटी खड़ी की थी। दोपहर को पास की दुकान में काम करने वाले युवक ने विनय से स्कूटी हटाने के लिए कहा। इसी पर दोनों में बहस हो गई। इससे आरोपी इतना आक्रोशित हुआ कि उसने पास में खड़े सब्जी के ठेले से चाकू उठाकर विनय पर हमला कर दिया। चाकू विनय के मुंह पर लगा और होंठ से लेकर नाक तक लंबा घाव हो गया। बेस अस्पताल में विनय के चेहरे पर 12 टांके लगाए गए। कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि हमला करने वाले को हिरासत में ले लिया है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page