भवाली शिक्षक अभिभावक संघ की किरन देवी अध्यक्ष गोविंद बने कोषाध्यक्ष

ख़बर शेयर करें
  • जूनियर कक्ष भवन का हुआ लोकार्पण

भवाली। गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज भवाली में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए शिक्षक-अभिभावक संघ (पीटीए) की आम बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध समिति की प्रबंधक हिमानी पांडे मुख्य अतिथि रहीं। बैठक में अभिभावकों और शिक्षकों ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, अनुशासन तथा शैक्षिक गुणवत्ता को लेकर विस्तृत चर्चा की। विद्यालय प्रधानाचार्य सीमा बरगली ने विद्यालय की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम लगभग 100 प्रतिशत रहा। उन्होंने विद्यालय में संचालित विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी देते हुए अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा और गतिविधियों पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया।
इस अवसर पर अपर सचिव मुख्यमंत्री उत्तराखंड जगदीश कांडपाल के प्रयासों से विद्यालय में संचालित विकास एवं निर्माण कार्यों की जानकारी भी साझा की गई। अभिभावकों ने विद्यालय के विकास में उनके योगदान के लिए करतल ध्वनि से आभार व्यक्त किया।बैठक में शासन के नियमों के अनुसार शिक्षक-अभिभावक संघ का गठन किया गया। इसमें श किरन देवी को अध्यक्ष, सीमा बरगली (प्रधानाचार्य) को उपाध्यक्ष, उमराव सिंह बिष्ट को उप सचिव, देवेश पनेरू को सचिव तथा गोविंद सिंह बिष्ट को कोषाध्यक्ष चुना गया। सदस्य के रूप में श्री टीकमचंद आर्य, श्रीमती ममता आर्य, श्रीमती भगवती देवी, श्रीमती हेमा देवी तथा शिक्षक सदस्य के रूप में श्रीमती सुप्रिया और श्री प्रहलाद लाल को शामिल किया गया।
कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण विद्यालय के जूनियर कक्ष भवन के जीर्णोद्धार के उपरांत उसका लोकार्पण रहा। क्षेत्रीय विधायक श्रीमती सरिता आर्या एवं अपर सचिव मुख्यमंत्री उत्तराखंड श्री जगदीश कांडपाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भवन का उद्घाटन किया। वहीं रैकेट कंपनी के उत्तराखंड प्रभारी श्री संजय सिंह रघुवंशी और श्री उमाकांत कौशिक की उपस्थिति में रिबन काटकर भवन का शुभारंभ तथा शिलापट्ट का अनावरण किया गया।
विद्यालय परिवार ने इस सहयोग के लिए विधायक श्रीमती सरिता आर्या, श्री जगदीश कांडपाल तथा रैकेट कंपनी का विशेष आभार व्यक्त किया। कंपनी के अधिकारियों को स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित भी किया गया।
अपने संबोधन में रैकेट कंपनी के उत्तराखंड प्रभारी श्री संजय सिंह रघुवंशी ने कहा कि कंपनी प्रदेश के विभिन्न विद्यालयों में बच्चों के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम संचालित कर रही है और भविष्य में जीबी पंत इंटर कॉलेज भवाली में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता श्री के.सी. लोहुमी ने किया, जबकि अंत में प्रबंधक श्रीमती हिमानी पांडे ने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page