पानी के लिए परेशान खूपी के ग्रामीण,100 से अधिक परिवारों की अनदेखी

ख़बर शेयर करें

भवाली। ग्राम पंचायत भूमियाधार के अंतर्गत आने वाला तोक खूपी आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। इस गांव में 100 से अधिक परिवार निवास करते हैं, लेकिन इसके बावजूद आज तक इस गांव की समस्याओं पर किसी ने गंभीरता से ध्यान नहीं दिया।
ग्रामीणों की सबसे बड़ी समस्या पीने के पानी की भारी किल्लत है। हालात इतने खराब हैं कि लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी पानी जुटाने में भारी मशक्कत करनी पड़ती है। ग्रामीण ने कई बार ग्रामीणों को बाहर से पानी लाने या दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता है।
पानी की कमी का असर खेती-किसानी पर भी साफ दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों के पास अपनी भूमि होने के बावजूद वे खेती नहीं कर पा रहे हैं। सिंचाई के साधनों के अभाव में उपजाऊ जमीन बंजर पड़ी हुई है, जिससे लोगों की आजीविका पर संकट गहराता जा रहा है।
ग्रामीण प्रमोद कुमार ने कहा कि उन्होंने कई बार जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभागों को अपनी समस्या से अवगत कराया, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला। धरातल पर आज तक कोई ठोस समाधान नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द गांव में स्थायी पेयजल योजना और सिंचाई की उचित व्यवस्था की जाए, ताकि वर्षों से चली आ रही इस समस्या से उन्हें निजात मिल सके।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page