खैरना चौकी इंचार्ज के उत्कृष्ट कार्यो के लिए किया सम्मानित

ख़बर शेयर करें

गरमपानी- खैरना गरमपानी में कार्यरत एस आई दिलीप कुमार के द्वारा पिछले 2 महीने में खैरना गरमपानी में किये सराहनीय कार्यो के चलते आज सुयालबाड़ी निवासी मदन सुयाल तथा उनके पुत्र अंकित सुयाल द्वारा उनको सम्मानित किया गया, जिसमे आज दिलीप कुमार को सम्मानित कर सप्रेम भेंट दी गई,

वही बताते चले कि खैरना चौकी के इंचार्ज ने पिछले दिलीप कुमार द्वारा पिछले 2 महीनों से लगातार सराहनीय कार्य किये जा रहे है जिसमे उन्होंने खैरना गरमपानी बाजार में सबसे बड़ी समस्या जाम से लोगो को निजात दिलाने का कार्य किया है, वही क्षेत्रीय लोगों की समस्या के लिए सीधा संवाद करना उनकी पहली प्रथमिकता होना उनकी अलग ही पहचान बनाता है,
वही टैक्सी स्टैंड की सफाई कर लोगो को गंदगी से भी निजात दिलाई गई है।

वही इन दौरान मदन सुयाल, अंकित सुयाल, प्रयाग जोशी, राजेन्द्र सती, जगदीश धामी, आनंद सिंह इत्यादि लोग मौजूद रहे ।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page