कश्मीर पुंछ में देवभूमि का लाल शहीद, गाँव में शोक की लहर

ख़बर शेयर करें

पुंछ में देवभूमि का लाल शहीद, गाँव में शोक की लहर

कश्मीर के पुंछ में एक बार फिर से आतंकियों ने नापाक हरकत की है। पुंछ में आतंकवादियों ने सैन्य वाहन पर हमला किया। जिसमें पांच जवान शहीद हो गये हैं। इसके साथ ही दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। पुंछ के राजौरी में सेना पर हुए आतंकी हमले में चमोली जिले के नारायणबगड़ विकासखण्ड के बमियाला गांव का जवान बीरेंद्र सिंह शहीद भी शहीद हुआ है।सिंह 15 वीं गढ़वाल रायफल में तैनात थे। शहीद जवान के पार्थिव शरीर को रुड़की लाया जा रहा है, कल शहीद का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव बमियाला पहुचेगा। शहीद बीरेंद्र अपने पीछे अपनी पत्नी और दो बेटियों को छोड़ गए हैं। शहीद बीरेंद्र के घर में उनके माता पिता, दो भाई और एक बहन है। उनके के पिता किसान है। माता गृहणी हैं। बीरेंद्र के बड़े भाई आईटीबीपी में तैनात हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर अग्निशमन विभाग अलर्ट, हल्द्वानी में दो स्थानों पर मॉक ड्रिल कर परखी तैयारियां

बहन की शादी हो चुकी है। भाई बहनों में नायक बीरेंद्र सिंह सबसे छोटे थे, बीरेंद्र सिंह के शहीद होने की खबर के बाद पूरे क्षेत्र में गम का माहौल है, वही जवान के शहीद होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख जताते हुए कहा कि दुख की घड़ी में पूरी सरकार शाहिद के परिजनों के साथ है और पूरे राजकीय सम्मान के साथ सहित का अंतिम संस्कार किया जाएगा

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page