काली रात में काली थार बनी काल

ख़बर शेयर करें

पिथौरागढ़ निवासी एक फौजी ने हाल ही में खरीदी अपनी थार गाड़ी को शनिवार देर रात करीब 11:15 बजे नैनीताल हाईवे पर काल बनाकर दौड़ा दिया। इतना ही नहीं शराब के नशे में धुत होकर फौजी और उसके दोस्तों ने कालूसिद्ध मंदिर के तिराहे पर काले रंग की यह गाड़ी रोककर करीब 15 मिनट तक अर्धनग्न हालत में हंगामा काटा।

आरोप है कि फौजी और उसके दोस्तों ने दबंगई दिखाते हुए

यह भी पढ़ें 👉  विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, लिए पांच नमूने

एक ऑटो रिक्शा चालक से हाथापाई भी की। इसके बाद

तुरंत बाद गाड़ी काठगोदाम की तरफ दौड़ा दी। जब सीसीटीवी

कंट्रोल रूम के ड्यूटी स्टाफ ने फुटेज देखकर कोतवाली

पुलिस को सूचना दी तो पुलिसकर्मी नैनीताल हाईवे पर पहुंचे।

पुलिस को देखकर फौजी ने गाड़ी की रफ्तार और बढ़ा दी।

इस दौरान पुलिसकर्मी भी गाड़ी की चपेट में आने से बाल-बाल

बचे। इसके बाद वायरलेस से मैसेज चला तो काफी देर तक

इस गाड़ी को ट्रेस करने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम पहुंचे भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा का युवा मोर्चा अध्यक्ष धीरज तिवारी ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर किया भव्य स्वागत

गए लेकिन पता नहीं चल सका। पुलिस के अनुसार, तब तक

फौजी की थार ज्योलीकोट पहुंच चुकी थी। आरोप है कि यहां

नशे की हालत में ही एक रेस्टोरेंट संचालक से फौजी और

उसके दोस्तों ने मारपीट की। इस झगड़े में थार गाड़ी के शीशे

भी फूट गए और गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। मारपीट करने का

आरोपी फौजी और उसका एक दोस्त गाड़ी छोड़कर वहां से

भाग गए लेकिन उसके अन्य साथी गाड़ी को वापस हल्द्वानी

यह भी पढ़ें 👉  सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, दुर्घटना का बना रहता है खतरा

लाते समय काठगोदाम चौकी पर पुलिस के हत्थे चढ़ गए। वहीं

रविवार को ज्योलीकोट में मारपीट करने के आरोपी फौजी को

नैनीताल की तल्लीताल थाना पुलिस ने पकड़ लिया। गाड़ी को सीज कर दिया

गया है। कार सवार बाकी लोगों की भी तलाश की जा रही

है। प्रथम दृष्टया जानकारी

मिली है कि अंधाधुंध गाड़ी चलाने वाला व्यक्ति पिथौरागढ़

निवासी है और सेना में कार्यरत है। गाड़ी में सेना से संबंधित

उसके कुछ दस्तावेज भी मिले हैं।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page