- भव्य गृह प्रवेश व होगा रामचरित पाठ
भवाली। मेहरागांव स्थित श्री हरि चेतन कुटीर में 12 अप्रैल से 14 अप्रैल तक तीन दिवसीय भव्य आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन श्री महन्त मुख्यत्यार पूरी जी के सानिध्य में किया जा रहा है। यह आयोजन श्री महंत मनसा पूरी जी महाराज के सानिध्य एवं करकमलों द्वारा संपन्न होगा, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
कार्यक्रम की शुरुआत रविवार 12 अप्रैल को प्रातः 8 बजे कलश यात्रा गणेश पूजन एवं वास्तु पूजन के साथ होगी। इसके बाद संगीतमय अखंड रामचरितमानस पाठ का आयोजन किया जाएगा, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल बनेगा। जिसका परायण मंगलवार 14 अप्रैल को भव्य भण्डारे के साथ होगा। इसी दिन दोपहर 12 बजे विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा, आयोजन में विभिन्न संत-महात्माओं की उपस्थिति रहेगी, जिनमें दयानंद सरस्वती जी महाराज, शंकरानंद पूरी महाराज, हंसराज पूरी महाराज, भागीरथ गिरी महाराज एवं अर्जुन गिरी महाराज आदि रहेंगे। श्री महंत मंसापुरी महाराज ने क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्मलाभ अर्जित करने की अपील की है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

