राजकीय महाविद्यालय दोषापानी में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम में निकाली कलश यात्रा

ख़बर शेयर करें

भवाली। राजकीय महाविद्यालय दोषापानी में राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ, एंटी ड्रग सेल एवम् रोबर रेंजर्स के संयुक्त तत्वाधान में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत कलश यात्रा एवम रैली का आयोजन किया गया ।कार्यक का मुख्य उद्देश्य जन सामान्य को स्वच्छता,स्वास्थ्य,नशा मुक्ति के लिए जागरूक करना रहा। शुभारंभ प्राचार्य प्रो अजरा परवीन ने किया। नशा मुक्ति के लिए भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया । स्वच्छता अभियान 3.0 के दृष्टिगत परिसर में स्वच्छता अभियान में अनावश्यक पॉलीथीन कूड़ा एकत्र किया गया। कार्यक्रम में एन एस एस एंटी ड्रग प्रभारी डॉ अनीता नेगी,रॉबर रेंजर्स प्रभारी डॉ अक्षय गुरुरानी,वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो दीपा वर्मा, डॉ भुवन तिवारी, डॉ अनीता बिष्ट, मनोज कुमार, हरि प्रसाद पंत,गणेश सिंह,मोहन चंद्र सनवाल,चंदन ,पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष संजय डंगवाल,वर्तमान अध्यक्ष विकास कुमार, रजनी, मेघा, विनीत, महेंद्र,पूजा आदि सम्मिलित रहे ।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page