कैंची धाम प्रांतीय व्यापार मंडल अध्यक्ष धीरज तिवारी ने कैबिनेट मंत्री के सामने रखी कैंची में ट्राफिक समस्या

ख़बर शेयर करें

भवाली। कैंची धाम में शटल सेवा और व्यसायिक समस्याओ के लिए बहुउद्देश्यीय शिविर में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष धीरज तिवारी ने कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या को समस्या बताई। उन्होंने कहा कि कारोबारियों को उम्मीद थी कि नव वर्ष में व्यापार होगा। लेकिन पुलिस भवाली भीमताल में वाहनों को रोक रही है। कहा कि 400 वाहनों की क्षमता की पार्किंग कैंची में है। कहा गाड़िया भेजी जाय जिससे व्यापार हो सके। जिनके पास पार्किंग है। बुकिंग वाले वाहनों को भेजा जाए। कहा कि कैंची में भीड़ को देखते हुए पुलिस बल बढ़ाया जाए जिससे श्रद्धालुओं को दर्शन करने में किसी तरह की कोई परेशानी ना हो। वही नगर पॉलिका जिला पंचायत की कूड़ा गाड़ी को समय पहुँचने के निर्देश देने को कहा। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि जिलाधिकारी व एसपी ट्रैफिक को ट्रैफिक व्यवस्था के लिए प्लान बनाने को कहा गया है। वही कूड़ा समय पर उठे उंसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिये गए हैं।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page