दनकन्या ग्राम पंचायत के उपप्रधान बने कैलाश चन्द्र खोलिया
रामगढ़ (नैनीताल)। विकासखंड रामगढ़ की ग्राम पंचायत दनकन्या में बुधवार को उपप्रधान पद का निर्वाचन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया के उपरांत कैलाश चन्द्र खोलिया को ग्राम पंचायत का उपप्रधान निर्वाचित घोषित किया गया। उन्हें निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्वाचन प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। प्रमाण-पत्र के अनुसार वर्ष 2026 के पंचायत सामान्य निर्वाचन के तहत उन्हें ग्राम पंचायत दुनकन्या का उपप्रधान निर्वाचित किया गया। �
नवनिर्वाचित उपप्रधान कैलाश चन्द्र खोलिया को ग्राम प्रधान, वार्ड सदस्यों तथा ग्रामीणों ने शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। इस अवसर पर ग्रामीणों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में ग्राम पंचायत के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी तथा जनहित से जुड़े मुद्दों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।
कैलाश चन्द्र खोलिया ने सभी वार्ड सदस्यों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी को साथ लेकर पारदर्शिता एवं ईमानदारी के साथ ग्राम पंचायत के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य करेंगे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

