भवाली में आज डोब ल्वेशाल से लाएंगे कदली वृक्ष

ख़बर शेयर करें

भवाली। बुधवार को पौराणिक देवी मंदिर से कदली वृक्ष लेने डोब ल्वेशाल जाएंगे। ढोल नगाड़ों के साथ दोपहर दो बजे मंदिर में एकत्र होकर भक्त भजन कीर्तन के साथ डोब ल्वेशाल सुजान सिंह रजवार के आवाज में कदली वृक्ष लेने जाएंगे। विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद वृक्ष मन्दिर में लाया जाएगा। मन्दिर समिति के अध्यक्ष प्रशांत जोशी ने बताया कि
21 कलश यात्रा, भजन संध्या होगी। 22 को पेंटिंग प्रतियोगिता, माँ नंदा सुनंदा मूर्ति निर्माण श्रृंगार किया जाएगा। 23 को माँ नंदा सुनंदा में प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। विद्यालय के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, महिलाओं द्वारा महेंदी प्रतियोगिता, देवी पूजन भोग आरती होगी। 24 को विद्यालयों की प्रतियोगिता, पंच आरती, मूर्ति भोग, 25 को अपनी बोली अपनी बात, स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। 26 को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, सुंदर कांड, पुरुस्कार वितरण किया जाएगा। 27 को सुबह कन्या पूजन आरती भोग के बाद दोपहर 2 बजे डोला नगर भृमण को उठाया जाएगा। देर शाम 7 बजे मूर्ति विसर्जन की जाएगी।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page