कैची धाम::फर्जी शिकायत करने पर जांच के लिए एसएसपी को भेजा पत्र

ख़बर शेयर करें

भवाली। कैंची धाम के व्यापारियों ने मंगलवार को एसएसपी को लेटर भेज कार्रवाई की मांग की है। पत्र लिख कहा है कि कैची धाम क्षेत्र की जनता के नाम से सिटीजन पोर्टल पर शिकायत की गई है। वही कैंची प्रभारी और एक कांस्टेबल के खिलाफ श्रद्धालुओं से पार्किंग व अवैध वसुली करने की शिकायत की है। कहा कि शिकायत कर्ता कैंची ग्रामसभा का नही है। लोगो से जानकारी ले है वह अपने नाम की शिकायत करने के लिए मना कर रहे हैं। उनका कहना है कि हमारे द्वारा किसी तरह की शिकायत नही की गई है। कहा है कि किसी व्यक्ति द्वारा रंजिश के चलते इस तरह की शिकायत की गई है। कैंची धाम के पूर्व ग्राम प्रधान दिनेश तिवारी, पूर्व प्रधान दिनेश तिवारी, व्यापारी भुवन तिवारी, राकेश तिवारी, भीम सिंह, विक्रम तिवारी, डूंगर सिंह, रमेश किरौला, हर्षित तिवारी, योगेश किरौला, मोहित तिवारी, गिरीश तिवारी, राजेन्द्र सिंह, हरीश सिंह, कुंदन सिंह, शरद तिवारी, पुष्कर सिंह चौहान, उमेश चन्द्र टम्टा ने कहा कि चौकी प्रभारी पिछले दो सालों से लगातार यातायात व कैची धाम में शांति व्यवस्था बनाने के लिए बेहतर काम किया जा रहा है। उन्होंने लगातार चोरी करने वालो को पकड़ कर श्रद्धालुओं का सामान लौटाया है। कहा कि इस तरह नाम खराब करने वालो पर सख्त कार्रवाई की जाए।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  समाजसेवी शीलू कुमार के कांग्रेस में शामिल होने के बाद समर्थकों में उत्साह,नैनीताल सीट पर बढ़ी राजनीतिक हलचल
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page