भारत जोड़ो यात्रा के एक वर्ष पूरे होने पर जूस पिलाया

ख़बर शेयर करें

भवाली। भारत जोड़ो यात्रा के एक वर्ष पूरे होने पर यूथ कांग्रेस ने नगर में जूस पिलाया। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुमित लोहनी के निर्देशन में नगर अध्यक्ष अफसर अली के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा के विषय में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पूरे भारत को जोड़ने नफरत को मिटाने के लिए किए गए राहुल गांधी के प्रयास को आज एक वर्ष पूरा हुआ है, इसी खुशी में लोगों को जूस पिलाया गया।
इस दौरान संजय टम्टा, दीपक आर्या, वरुण चौहान, तुसार आर्या, अंकित आर्या, हिमांशु आर्या, अभय कुमार, शिवम कुमार आदि रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page