संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रताप सिंह शाह ने एमबीपीजी कालेज में मतगणना के सम्बन्ध में बैठक कर विस्तृत समीक्षा की

ख़बर शेयर करें

 संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रताप सिंह शाह ने एमबीपीजी कालेज में मतगणना के सम्बन्ध में बैठक कर विस्तृत समीक्षा की।  

साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ स्ट्रॉन्ग रूम की व्यवस्थाओं एवम् सुरक्षा का निरीक्षण किया।
मतगणना भवन की समस्त व्यवस्थाओं जैसे काउंटिंग हॉल, काउंटिंग टेबल, कंट्रोल रूम आदि व्यवस्थाओं की विस्तृत चर्चा करते हुये कहा कि व्यवस्था में लगे सभी अधिकारी निर्वाचन आयोग द्वारा मतगणना के लिए जारी किए गए दिशा निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी आवश्यक सामग्रियों एवं साधनों की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में समय पहले कर ली जाए। उन्हांने यह भी कहा कि मतगणना हेतु काउंटिग हॉल एवं काउंटिग टेबल के सम्बन्ध में प्रत्याशियों एव जनप्रतिनिधियोंं को भी सूचना देना सुनिश्चित किया जाए। मतगणना केंद्र के कक्षों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी समय-समय पर किया जाना आवश्यक है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी पीआर चौहान ने बताया कि सभी विधानसभाओं की मतगणना हेतु कक्षों में प्रत्येक विधान हेतु 14-14 टेबल लगाई जायेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली की बेटी रूची भट्ट बनीं न्यायाधीश, क्षेत्र में खुशी की लहर

बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजयेयी, नोडल अधिकारी मतदान हिमांशु जोशी, सभी विधान सभाओं के सहायक रिटर्निंग आफीसर मौजूद रहे।


Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page