धारी ।
रानीबाग से चन्दादेवी , सलडी और भीमताल तक लोकनिर्माण विभाग औऱ वन विभाग की ओर से अतिक्रमण हटाने को लेकर मकान स्वामियों और दुकानदारों को नोटिस देकर लाल निशान लगाने के बाद से लोग परेशान है।
इसी सम्बन्ध में भीमताल विधानसभा से कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने बयान जारी कर कहाँ की स्थानीय लोग वर्षों से अपनी रोजी रोटी की व्यवस्था के यहाँ पर रोजगार कर रहे है । सरकार अतिक्रमण के नाम पर उनको बेरोजगार करने का काम रही है , स्थानीय मेहनतकश बेरोजगारो के शोषण पर आमादा है । जबकि होना ये चाहिये था कि सरकार को स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार के लिये प्रात्साहित करना चाहिये था , कोरोना की मार से मुश्किल से उबरे बेरोजगारो को विशेष राहत पैकेज दिया जाना चहिये था , उनको प्रोत्साहित करने के बजाय सरकार उनके शोषण पर उतारू है ।
मनोज शर्मा ने कहाँ कि क्षेत्रीय विधायक ज्ञापन ज्ञापन खेल रहे हैं , कभी जिलाधिकारी से मिलने व कभी मुख्यमंत्री से मिलने की बात कर रहे है और दूसरी तरफ अधिकारि लाल निशान लगा रहे है नोटिस बाँट रहे है , जनता परेशान है अपने वर्षों के रोजगार व घर उजड़ने की डर से घबराये है । ऐसे ही समय में जनता को अपने जनप्रतिनिधियों के ठोस आश्वासन की उम्मीद होती है , भरोसा होता है , परन्तु डबल इंजन की सरकार के जनप्रतिनिधि इस समय असहाय दिख रहे है अपनी सरकार से जनता को राहत पहुचाने का आदेश पारित नही करवा पा रहे है । उन्होंने कहाँ की सरकार तत्काल इस कार्यवाही को बंद करने का आदेश पारित करें , जनता को परेशान ना करें , उन्होंने कहाँ कि कांग्रेस हर स्थिति में जनता के साथ खड़ी है । और उनकी लड़ाई को सड़क से सदन तक लड़ेगी।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

