भवाली में लोक गायक ललित मोहन जोशी के गीतों में झूमा शहर

ख़बर शेयर करें

भवाली। नंदादेवी महोत्सव में शनिवार रात सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। देर रात रात फौजी ललित मोहन जोशी के गानों पर दर्शक जमकर थिरके। अपने गानों से लोगों का मनोरंजन किया। बारिश के बावजूद देर रात तक भारी संख्या में लोग पंडाल में जमे रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज शाम साढ़े आठ बजे प्रसिद्ध लोक गायक फौजी ललित मोहन जोशी ने ओ नंदा सुनंदा तू देंढ है ज्ये, टक टका टक कमला बाटुली लगाए, कश्मीरी बोडरा प्यारी, नैनीताल की मधुली सहित तमाम गीत सुनाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान कंचन सुयाल, कैलाश चन्द्र सुयाल, आयुष कुमार, नरेश पाण्डे,लोकेश जोशी, पीयूष नेगी, हरेंद्र आर्य, कमलेश बिष्ट, पंकज भाकुनी, अभिषेक मेहता आदि सहित सैकड़ों लोग रहे।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल में ‘प्रयुक्ति 2.0’ में उमड़ा युवाओं का हुजूम, देशभर से पहुंचे 1000 से अधिक प्रतिभागी
Ad

You cannot copy content of this page