भवाली नैनीताल के होटलों में रुके थे ज्वैलरी चोर,तीन गिरोह बनाकर आये थे शातिर

ख़बर शेयर करें

राधिका ज्वेलर्स शोरूम से करोड़ों के जेवरात की चोरी में पुलिस को अहम साक्ष्य मिले हैं। शातिर तीन अलग-अलग गिरोह बनाकर आए थे। इनके नैनीताल-भवाली के होटलों में रुकने की पुलिस ने पुष्टि की है।

बीते शुक्रवार की रात मुखानी थानाक्षेत्र के कुसुमखेड़ा में कारोबारी नवनीत शर्मा के शोरूम से करोड़ों के सोने-चांदी के गहने और नकदी चोरी हो गई थी। बगल की दुकान से दीवार काटकर वारदात को अंजाम दिया गया था। पीड़ित कारोबारी ने बगल की दुकान किराये पर लेने वाले व्यक्ति और उनके यहां देर रात तक फर्नीचर का काम कर रहे लोगों पर शक जताया है। ये सभी घटना के बाद से फरार हैं। अब पुलिस को मामले में कुछ अहम सुराग मिले हैं। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि मोबाइल फोन की लोकेशन के आधार पर पता लगा है कि शातिर कुछ दिनों से हल्द्वानी में रैकी कर रहे थे। वह नैनीताल, भवाली के होटलों में रुके थे। इनमें आठ से दस लोग शामिल रहे। जांच पड़ताल में पता लगा है कि इनमें से एक दो आरोपियों के आधार कार्ड लखीमपुर-खीरी, यूपी के हैं।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page