जवान की खाई में गिरने से मौत

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड क कुमाऊ मडल से एक बहद दुःखद समाचार सामन आया है। पिथौरागढ़ जिले की नेपाल सीमा से सटी जमतड़ी पोस्ट पर तैनात छत्तीसगढ़ निवासी एक जवान की खाई में गिरने से मौत हो गई। मृतक जवान की पहचान आरक्षी शिवपाल (30) पुत्र इंदरजीत, निवासी ग्राम एवं पोस्ट बिलीबन, जिला बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते दिवस रौलकॉल के दौरान शिवपाल ड्यूटी से अनुपस्थित पाया गया। इस पर साथी जवानों ने तत्काल उसकी खोजबीन शुरू की। खोजबीन के दौरान शिवपाल बेस कैंप के पीछे करीब 50 मीटर गहरी खाई में अचेत अवस्था में मिला। उसे तुरंत जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  वन क्षेत्राधिकारी ललित मोहन कार्की उत्कृष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित

प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि शिवपाल मोबाइल नेटवर्क सिग्नल ढूंढने के लिए अंधेरे में बाहर गया होगा और असंतुलन के कारण गहरी खाई में गिर गया। नेपाल सीमा से सटे इस दुर्गम क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क की समस्या आम है। बताया जा रहा है कि वहां केवल एक टेलीकॉम टावर है, जिसकी पहुंच बेहद सीमित है।

यह भी पढ़ें 👉  Independence Day Celebrated with Patriotic Fervour at Sainik School Ghorakhal

आरक्षी शिवपाल की असामयिक मृत्यु से 55वीं वाहिनी में शोक की लहर दौड़ गई है। कमांडेंट आशीष कुमार, असिस्टेंट कमांडेंट शिवजी लाल समेत समस्त अधिकारियों एवं जवानों ने दिवंगत साथी को श्रद्धांजलि अर्पित की। जवान के पार्थिव शरीर को सैन्य सम्मान के साथ उसके पैतृक गांव बिलासपुर (छत्तीसगढ़) भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  रामगढ़ में अराजकतत्वों ने पॉइजन डालकर मार डालीं दो हजार मछलियां

मृतक जवान अपने पीछे माता-पिता और एक बड़ा भाई छोड़ गया है। जवान की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। प्रशासन और संबंधित विभाग द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्यवाहियां जारी हैं।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page