धारी । वन पंचायत चौखुटा कम्पात् नंबर 11 टाडी आई टी आई से कलमतिया तक बाहरी बिल्ड्ररो अवैध सड़क बना डाली । ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने वन क्षेत्राधिकारी उतरी गोला रेंज को ज्ञापन दिया और कहा है की बाहरी बिल्डर द्वारा अवैध तरीके से सड़क बनाई जा रही है जिसका वन पंचायत मे कोई प्रस्ताव नहीं है और उक्त सड़क से गांव को कोई फायदा नहीं है इस कम्पाट मे जायका योजना के अंतर्गत चार दिवारी का निर्माण कराया गया था । उक्त ब्यक्ति ने पुरी दिवार क्षतिग्रस्त कर दी है और काफी पेड़ो को नुकसान पहुंचाया गया है और कहा की उक्त सड़क का निर्माण पी डब्लू डी विभाग भवाली की मिलीभगत से बनाई जा रही है और जब की इस सड़क से किसी को कोई फायदा नहीं है । जब की इस मे रास्ते की हालत काफी ठीक थी लेकिन जब सड़क बनाई जा रही है तो उक्त मार्ग चलने के लायक भी नहीं है जनप्रतिनिधियों ने बताया की बाहरी ब्यक्ति द्वारा जमीन खरीदी गई है उसके लिए पी डब्लू डी विभाग सड़क बना रहा है । प्रधान हेमा देवी , सरपंच चम्पा देवी , क्षेत्र पंचायत सदस्य चंदन बिष्ट ने जांच कर कार्यवाही की मांग की है । वन क्षेत्राधिकारी उतरी गोला रेंज प्रमोद कुमार का कहना है जानकरी मिली है जल्द जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

