दुष्कर्म के आरोपी भाजपा से निष्कासित मण्डल अध्यक्ष को भेजा जेल

ख़बर शेयर करें

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी भाजपा से निष्कासित मंडल अध्यक्ष कमल रावत ने रविवार को थाना कोतवाली में आत्मसमर्पण कर दिया। उसके बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम मेला ड्यूटी में आए पुलिसकर्मियों पर छेड़छाड़ का आरोप, चौकी घेरी

जानकारी के मुताबिक नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल रावत ने रविवार को ही कोतवाली में आत्मसमर्पण कर दिया था, जबकि पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दे रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  बुकिंग वाले श्रद्धालुओं को कैंची धाम तक जाने की मिले अनुमति: अखिलेश सेमवाल

कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया कि आत्मसमर्पण के बाद आरोपी का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया। बाद में उसे सीजेएम व प्रभारी जिला जज अरुण बोहरा की अदालत में पेश किया गया। यहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम मेला ड्यूटी में आए पुलिसकर्मियों पर छेड़छाड़ का आरोप, चौकी घेरी

भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल रावत पर एक नाबालिग ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। जांच एसआई पिंकी धामी को सौंपी गई थी। बता दें कि आरोपी मंडल अध्यक्ष को भाजपा ने निष्कासित कर दिया था।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page