भवाली में आज गूंजेगा जय श्रीराम-जय हनुमान का जयघोष, होगा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ

ख़बर शेयर करें

भवाली में कल गूंजेगा जय श्रीराम-जय हनुमान का जयघोष, होगा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ

भवाली। नगर में शनिवार को भक्ति और आस्था का भव्य संगम देखने को मिलेगा। पवनपुत्र हनुमान जी की कृपा और भक्तों के सहयोग से सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। आयोजकों के अनुसार शनिवार सुबह 11 बजे नगरपालिका मैदान भवाली में श्रद्धालु एकत्र होंगे। यहां से भजन-कीर्तन और जयकारों के साथ नगर भ्रमण किया जाएगा। इसके बाद सभी श्रद्धालु पौराणिक देवी मंदिर परिसर पहुंचेंगे, जहां सामूहिक रूप से श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान पूरा नगर भक्ति के रंग में रंगा नजर आएगा। दोपहर एक बजे से भंडारे एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने नगर के समस्त धर्मप्रेमी और श्रद्धालुओं से सपरिवार कार्यक्रम में पहुंचकर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ में शामिल होने की अपील की है। आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page