दिखावे की राजनीति कर रही है भाजपा, खष्टी बिष्ट

ख़बर शेयर करें


चुनावी वर्ष को बेसब्री से प्रतीक्षा कर रही भाजपा ने अब अंधे की रेवड़ियां बंटनी शुरू कर दी है हिमाचल और कर्नाटक में मुंह की खाने के बाद और india के मजबूत इरादों से घबराकर, माता बहनों को लुभाने के लिए गैस की कीमत हटाकर डैमेज कंट्रोल कर दिखाने की राजनीति को बढ़ावा दे रही है भाजपा।
बेलगाम महंगाई से त्रस्त जनता को भारत की विश्व आर्थिक शक्ति का ख्वाब दिखाने वाली डबल इंजन की सरकार चुनावी साल में पैतरेबाजी कर रही है। आखिर हर मोर्चे पर सफल यह सरकार दोहरा मापदंड क्यों अपना रही है?
आखिर प्रधानमंत्री जी को ऐसी भी क्या जल्दी है राष्ट्र संबोधन की की चंद्रयान उतरते ही एक पैर पर खड़े होकर आकर्षक मुद्रा में वैज्ञानिकों को बधाई देने से न चुके। जबकि मणिपुर जघन्य कांड और नूह हिंसा पर एक भी बोल सफाई का नही फूटा।
यह सरकार उपलब्धियां अपनी खाते में ,और नुकसान के लिए विपक्ष को कोसती है।
प्रधानमंत्री जी ने नीरज चोपड़ा के विश्व विजेता बनते ही बधाइयों के संदेश टीवी पर लाइव करवा कर खेल प्रेमी होने का दिखावा किया। जबकि महीनों से जंतर मंतर पर बैठे पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों की कोई शुद्ध नहीं लेना उनकी दोहरी मापदंडों और पार्टी की दोहरी छवि को दर्शाता है।
सांप्रदायिकता के नाम पर धर्म के आधार पर भेद करना और वोटरों के ध्रुवीकरण के साथ-साथ 2024 के चुनाव के लिए देश को बांटना इनकी निम्न सोच है विपक्ष के साथ मिलकर किसी विषय पर विचार विमर्श करने के बजाय विपक्ष को नेसतानाबूत करने की सोच से काम कर रही है डबल इंजन की सरकार। जनहित विरोधी सरकार की नीतियों का जनता चुनाव में करारा जवाब देगी।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page