भवाली में नही है अतिक्रमण, विधायक सरिता आर्या

ख़बर शेयर करें

-अतिक्रमण को लेकर अधिसाशी अभियंता से मिला प्रतिनिधिमंडल

भवाली। सोमवार को भवाली में अतिक्रमण को लेकर विधायक सरिता आर्या ने लोक निमार्ण विभाग अधिसाशी अधिकारी मोहन चन्द्र तिवारी से वार्ता की। विधायक सरिता आर्य ने कहा कि लोक निर्माण विभाग ने पूर्व में भी अतिक्रमण हटाया था। जिसकी एनओसी दुकानदारों के पास है। लोकनिर्माण विभाग से प्रशासन के साथ बैठकर दुकानदारो को राहत देने के लिए कहा गया है। कहा कि कई वर्षों पुरानी दुकानें भवाली में है। हाईकोर्ट के आदेश का पालन कर निर्णय लेकर राहत दी जाए। कहा पूर्व में कहा गया था कि बाईपास बनेगा तो फिर कोई फड़ नही हटेगा। बाईपास का काम पूरा हो गया है। पुल बनने के लिए शासन को प्रस्ताव गया है। जल्द पुल बन जाएगा। फिर शहर में जाम की समस्या खत्म हो जाएगी। और भवाली अतिक्रमण की जद में नही है। अधिसाशी अभियंता मोहन चन्द्र तिवारी ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद अतिक्रमण चिन्हित करने की कार्रवाई की गई है। नोटिस दिए जा रहे हैं। प्रशासन को रिपोर्ट सौपी जाएगी। इस दौरान मंडल अध्यक्ष पंकज अद्वेती, व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पाण्डे, सुनील कुमार, प्रकाश आर्या, जुगल मठपाल, पवन भाकुनी रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page