रानीबाग से भवाली तक सड़क का सफर होगा आसान, लोनिवि भर रहा गड्ढे

ख़बर शेयर करें

भवाली। यात्रियों को अब भीमताल से हल्द्वानी तक सड़क के गड्डो से नही जूझना पड़ेगा। लोक निर्माण विभाग सड़क के गड्ढे भरने लग गया है। बरसात से रानीबाग से भवाली तक सड़क में कई जगह बड्डे बड्डे गड्ढे बन गए थे। जिससे लोगो को एक घण्टे के सफर में दो घण्टे लग रहे थे। समय के साथ गाड़ियों को भी नुकसान हो रहा था। अब लोगो को गड्डो से छुटकारा मिलेगा। अपर सहायक अभियंता कमल पाठक ने बताया कि बारिश से सड़कों में गड्ढे पड़ गए थे। रानीबाग से भवाली तक गड्ढे भरने का काम किया जा रहा है। जल्द सेबो गड्ढे भर दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Independence Day Celebrated with Patriotic Fervour at Sainik School Ghorakhal

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page