होटल रेस्टोरेंट का रजिस्ट्रेशन कराने से पहले गूगल लोकेशन दिखानी जरूरी होगी

ख़बर शेयर करें

जिले में अब होमस्टे, होटल, रेस्टोरेंट का रजिस्ट्रेशन कराने से पहले गूगल मैप में प्रतिष्ठान की भौगोलिक स्थिति चिह्नित करनी होगी। इससे पर्यटन विभाग संबंधित प्रतिष्ठान की स्थिति दर्ज कर सकेगा। गूगल मैप में लोकेशन नहीं मिलने पर व्यावसायिक प्रतिष्ठान का रजिस्ट्रेशन भी नहीं हो सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में पंचायती राज अधिकारियों के लिए एआई कार्यशाला का समापन

जिला पर्यटन विकास अधिकारी ने अतुल भंडारी ने बताया कि नैनीताल जिले में होटल, होम स्टे और रेस्टोरेंट का संचालन कर रहे व्यापारियों को पर्यटन विभाग में रजिस्ट्रेशन करने से पहले गूगल मैप पर अपनी लोकेशन अपलोड करनी होगी। इसके साथ ही व्यापारियों को होटल, होम स्टे के सभी कमरों की लंबाई-चौड़ाई की जानकारी भी देनी होगी। इतना ही नहीं कमरों में दी जाने वाली सुविधा आदि का ब्योरा भी पर्यटन विभाग को देना होगा। पर्यटन विभाग में रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। बिना गूगल मैप लोकेशन के आवेदन नहीं किए जा सकेंगे।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  समाजसेवी शीलू कुमार के कांग्रेस में शामिल होने के बाद समर्थकों में उत्साह,नैनीताल सीट पर बढ़ी राजनीतिक हलचल
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page