उपद्रवियों को आग से खेलना महँगा पड़ेगा, मुख्यमंत्री

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी के वनभूलपुरा क्षेत्र में हुआ उपद्रव सुनियोजित था। उपद्रवी नहीं चाहते कि देवभूमि में अमन-चैन कायम रहे। यह उनकी भूल है। इतना साफ है कि उपद्रवी आग से खेल रहे हैं। हम इसका करारा जवाब देंगे। यह बात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हवालबाग में मातृशक्ति आजीविका महोत्सव के शुभारंभ के दौरान कही।

यह भी पढ़ें 👉  होटल-होमस्टे पंजीकरण की नई नियमावली से छोटे कारोबारियों पर न पड़े अतिरिक्त बोझपंजीकरण और नवीनीकरण की प्रक्रिया सरल व पारदर्शी बनाने की उठाई मांग

शनिवार को हुए कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी वर्गों को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है। सभी को योजनाओं का समान लाभ दिया जा रहा है। यहीं कारण है कि सरकार ने समान नागरिक संहिता यानि यूसीसी लागू किया, लेकिन कुछ लोगों को यह रास नहीं आ रहा है। वनभूलपुरा की आड़ में देवभूमि का माहौल बिगाड़ने की साजिश रची गई।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर अग्निशमन विभाग अलर्ट, हल्द्वानी में दो स्थानों पर मॉक ड्रिल कर परखी तैयारियां

सरकारी कर्मचारियों, सामान्य लोगों और पत्रकारों पर पत्थर बरसाए गए। पेट्रोल बम का इस्तेमाल किया गया। उपद्रवियों की मंशा थी कि अमन चैन का माहौल बिगाड़ा जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इतना साफ है कि वह देवभूमि में माहौल नहीं बिगड़ने देंगे। उपद्रवियों को लगता है कि सरकार और प्रशासन डर जाएगा तो यह उनकी भूल है। उपद्रवियों को करारा जवाब दिया गया है। उपद्रव की आड़ में निर्दोषों पर अत्याचार कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस के दो अधिकारियों को मिला सम्मान, डॉ. जगदीश चंद्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक और हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page