सत्संग से ही नारी जाति का विकास संभव

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी / हल्दूचौड़ : संत निरंकारी मिशन द्वारा आज 27 अगस्त 2023 को एक विशाल जोन स्तरीय महिला संत समागम का आयोजन हल्दूचौड़ में शिवा बंकैंट हॉल में प्रात 10 बजे से हुआ जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में हल्दूचौड़ की ग्राम प्रधान श्रीमती रुक्मणी नेगी व लालकुआ विधायक जी की धरमपतनी श्रीमती चन्द्रिका बिष्ट व ग्रामप्रधान बी० डी० खोलिया जी व हल्द्वानी संयोजक श्री सुभाष अरोरा अवम हल्दूचौड़ के मुखी श्री प्रताप सिंह जी के द्वारा सयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तत्पश्च्यत अतिथि रूप में ग्रामप्रधान श्रीमती रुक्मणी नेगी ने अपने विचारों में ये कहाँ कि निरंकारी मिशन अपनी निस्वार्थ सेवाओं के प्रति निरंतर आगे रहा है उसी क्रम में मिशन व समाज कि महिलाओं के लिए भी यह मिशन एक प्रेरणा दायक मिशन है और महिलाओं के लिए इस मिशन द्वारा सिलाई कड़ाई केंद्र और स्कूल शिक्षिकाओं के रूप में समाजहित प्रेरणा दायक कार्य यह मिशन कर रहा है और मिशन द्वारा रक्त दान , सफाई अभियान आदि सेवाओं के कार्यों की भूरी भूरी प्रसंशा की और उन्होंने कहा कि मिशन द्वारा जो अतिथि रूप में मुझे यहाँ बुलाकर समान दिया गया उसकी में तय दिल से साधुवाद प्रकट करती हूँ l
इसी क्रम में महिला समागम के रूप में एक विशाल सतसंग का आयोजन हुआ जिसमे मिशन की मसूरी जोन कि ज्ञान प्रचारक बहन इंद्रा नकोटी जी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ तत्पच्यात उन्होंने अपने विचारों में कहाँ कि सच्चे संत किसी की नुक्ता चीनी नहीं करते, निंदा नहीं करते न हीं किसी को नुकसान पहुंचाते है बहनों को निरंतर सत्संग करते रहना है जैसे केवल दर्पण में हमें अपनी आंखें दिखाई देती हैं इस प्रकार सत्संग करने से हमें अपनी कमियां दिखाई देती हैं हमें अपनी कमियों को दूर करके अपना कल्याण करना चाहिए l
उन्होंने कहाँ कि आज की नारी अपने घर परिवार के साथ कार्यालय व व्यवसाय में भी अपना योगदान दे रही हैं उन्हें अगर सत्संग से जोड़ दिया जाए तो ब्रह्म ज्ञान द्वारा इसमें बहुत बदलाव आ सकता है आज निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की कृपा से निरंकारी सत्संग द्वारा नारी का जीवन ऊंचा हो रहा है सबसे पहले हम अच्छे इंसान बनें । इंसानियत मिलवर्तन वाले गुणों को अपनायें दूसरों को सम्मान वह इज्जत देना सीखें क्योंकि हमें इज्जत तभी मिलेगी जब हम दूसरों को इज्जत देंगे इसी तरह से हम सद्गुरु के वचनों को जीवन में ढालें और प्यार से अपनी जीवन की यात्रा को तय करें और सुखमय जीवन जिए । उन्होंने कहा की संत निरंकारी मिशन कोई धर्म संप्रदाय नहीं बल्कि एक शुद्ध आध्यात्मिक विचारधारा है इसका मात्र उद्देश्य एक निराकार प्रभु की जानकारी कर विश्व बंधुत्व की स्थापना करना है I
फिर उन्होंने कहाँ कि जिस प्रकार ऋषि मुनियों ने बताया है और वेद पुराणों में लिखा है कि जहां नारी की पूजा होती है वहां देवताओं का वास होता है उसी प्रकार नारी भी एक सभ्य समाज का आईना होती है आज सतगुरु माता सुदीक्षा जी की कृपा से समाज की नारी में सत्कार, संस्कार, सदभाव और सहनशीलता जैसे गुणों का विकास हो रहा है और इसी राह पर अग्रसर होने व महिलाओं का इन सद्गुणों के प्रति जागृत करने हेतु सतगुरु माता सुदीक्षा जी की कृपा से महिला समागम का आयोजन किया जा रहा है I
अंत में संत निरंकारी मिशन के हल्दूचौड़ के मुखी श्री प्रताप सिंह बिष्ट जी द्वारा कार्यक्रम में आये हुए शहर के गणमाननीयों अतिथियों और कुमाऊँ के विभिन्न स्थनों से आये हुए मिशन कि साधसंगत व मिशन के सेवादार भाई – बहनों का कार्यक्रम को सफल बनाने में दिल से धन्यवाद प्रकट किया और अंत में सभी लोगों के लिए मिशन के द्वारा लंगर प्रसाद कि व्यवस्था कि गयी थी l

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page