ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल कैंपस में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 उत्साहपूर्वक मनाया गया

ख़बर शेयर करें

भीमताल। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल कैंपस में 21 जून 2025 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े ही उत्साह और ऊर्जा के साथ मनाया गया। इस वर्ष की थीम “योग फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ” के अनुरूप विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों ने मिलकर प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर कैंपस परिसर में सूर्योदय के समय योगाभ्यास किया।

यह भी पढ़ें 👉  रोडवेज कर्मचारियों को तीन दिन में मिलेगा वेतन, मानदेय में भी बढ़ोतरी

इस विशेष योग सत्र का नेतृत्व डॉ. मधु कोहली ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया और प्रत्येक आसन के लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही, उन्होंने उपयोगी और व्यावहारिक सुझाव भी साझा किए, जिससे उपस्थित सभी लोगों की योग के प्रति समझ और लगाव गहरा हुआ। यह सत्र सभी के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से शांति का अनुभव कराने वाला रहा।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय राय ने किए कैंची धाम के दर्शन

भीमताल कैंपस के निदेशक महोदय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए योग की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह मानसिक शांति और जीवन में संतुलन लाने का सशक्त साधन भी है। उन्होंने ‘शवासन’ की महत्ता को रेखांकित करते हुए बताया कि यह गहरा विश्राम प्रदान करता है। निदेशक महोदय ने सभी को प्रतिदिन योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की प्रेरणा दी।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य स्तरीय खेलों में आरुषि नेगी ने जीता स्वर्ण पदकअंडर-17 बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में हासिल किया पहला स्थान

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों और आयोजन से जुड़े सभी सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। यह आयोजन विश्वविद्यालय की समग्र विकास, सामुदायिक स्वास्थ्य और “वसुधैव कुटुम्बकम्” की भावना के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Join WhatsApp Group
Ad Ad

You cannot copy content of this page