भवाली। विश्व चैंपियनशिप में कास्य और यूथ ओलंपिक में रजत पदक के अलावा राष्ट्रमंडल खेल 2022 में स्वर्ण पदक जीतने वाले भारतीय बैडमिंटन टीम के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने कैची धाम में नीब करौरी बाबा के दर्शन किये। उन्होंने आधा घण्टा मन्दिर में रहकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। जिसके बाद मंदिर के प्रदीप साह भयु से मंदिर की दिनचर्या के बारे में जानकारी ली। मंदिर के प्रदीप साह ने बताया कि लक्ष्य सेन अपने भाई चिराग सैन के साथ मन्दिर दर्शन को आए थे। उन्होंने आधा घण्टा मन्दिर में रहकर प्राथना की। और देश की खुशहाली के लिए प्राथना की।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

